Hamara Hathras

Latest News

हाथरस, 31 मई । श्री अग्रवाल युवा मंडल हाथरस की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। चुनाव में समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान कार्तिकेय गर्ग को सर्वसम्मति से मंडल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वहीं शरद अग्रवाल को महामंत्री तथा पंकज गोयल को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। तीनों पदाधिकारियों के नाम पर सदन में एकमत सहमति बनी, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका स्वागत किया।  पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष कार्तिकेय गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल का प्रमुख उद्देश्य युवा शक्ति को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहेगा। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प भी व्यक्त किया। चुनावी बैठक में वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अभय बंसल, पूर्व महामंत्री अमन अग्रवाल एवं पूर्व कोषाध्यक्ष चेतन बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में गौरव कायल, माधव सिंगल, किशोर अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आशीष सिंगल, मुदित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, आकाश गोयल, पीयूष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, यश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सजल अग्रवाल, भारत अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मंडल के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में समाज सेवा, युवा नेतृत्व और संगठनात्मक मजबूती को केंद्र में रखते हुए मंडल को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में श्री अग्रवाल युवा मंडल समाजहित के कार्यों में नई पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page