Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 30 मई । क्षेत्र के मानिकपुर (जलेसर रोड) रेलवे स्टेशन के समीप आज दोपहर एक दर्दनाक हादसे में लगभग 60 वर्षीय अज्ञात साधु की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के सामने यह हादसा हुआ। जलेसर रोड पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अज्ञात साधु शनिवार को टूंडला से पलवल जाने वाली यात्री ट्रेन से करीब 3:30 बजे जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर उतरा था। बताया गया है कि स्टेशन से उतरने के बाद वह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page