Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 30 मई । गांव मानिकपुर में चल रही भागवत कथा में कथाव्यास आचार्य देव शरण महाराज ने श्रद्धालुओं को रु​क्मिणी के हरण का प्रसंग सुनाया । उन्होंने बताया कि जो भी प्राणी भगवान से सच्चा प्रेम करता है भगवान उसकी मदद करते हैं । विदर्भ देश की राजकुमारी रु​क्मिणी भगवान श्रीकृष्ण का सच्चा प्रेम करती थी और उनको ही अपना पति मानती थी। उन्होंने भगवान को यह संदेश पहुंचाया तो वह उनको लेने विदर्भ पहुंच गए और और उनका हरण कर लिया। इसके बाद द्वारिका जाकर उनके साथ वि​धिपूर्वक विवाह किया । इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page