Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 30 मई । गांव नगला बिहारी में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन कथावाचक दाऊनंद महाराज ने श्रद्धालुओं को कंस वध का प्रसंग सुनाया । उन्होंने बताया कि जब बृज मथुरा के अत्याचारी राजा कंस के अत्याचार अ​धिक बढ़ गए । इसके साथ ही उसके भगवान श्रीकृष्ण के मारने के सभी प्रयास विफल हो गए तो अंत में जाकर भगवान श्रीकृष्ण ने भाई बलराम के साथ मथुरा में आकर अत्याचारी कंस का वध किया। इसके बाद अपने माता-पिता वसुदेव एवं देवकी को कारागार से मुक्त कराया और महाराज उग्रसेन को मथुरा के सिंहासन पर बैठाया । इस दौरान परी​क्षित बने ओंकार सिंह ,कृष्णकांत, शशिकांत, रामगोपाल, हृदेश कुमार सुरेन्द्र शर्मा, तिलक सिंह ,शंकरलाल एवं पीताम्बर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page