हाथरस 30 मई । दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज की 37वीं बरसी की पावन स्मृति में आज सावन कृपाल रूहानी मिशन की विभिन्न शाखाओं पर आध्यात्मिक सत्संग एवं सेवा कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्व विख्यात संत परम पूज्य संत राजिंदर सिंह जी महाराज का सत्संग ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसमें संगत को आध्यात्मिक जीवन के महत्वपूर्ण संदेश प्रदान किए गए। अपने संदेश में संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज को प्रेम, दया और करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक जागरण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि सभी लोग संत दर्शन सिंह जी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेते हुए प्रेम, दया, करुणा और विनम्रता से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करें तथा आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा, “आइए आज हम वही करें, जो संत दर्शन सिंह जी महाराज सदैव हमसे चाहते थे—आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ें, विनम्रता के साथ जीवन जिएं और अपने भीतर स्थित परमात्मा से जुड़ने का प्रयास करें।” बरसी के अवसर पर मिशन की पिच्छोंती एवं वीर नगर स्थित शाखाओं पर राहगीरों और संगत के लिए मीठे एवं ठंडे शरबत का वितरण किया गया। वहीं हाथरस शाखा पर लंगर प्रसाद की व्यवस्था के साथ-साथ सायं 5 बजे तक ठंडे व मीठे शरबत की छबील लगाई गई, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद एवं शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन की सभी शाखाओं के प्रबंध समिति सदस्यों, सेवादार भाई-बहनों एवं संगत ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
ग्रीष्म ऋतु में खाद्य सुरक्षा विभाग की
May 30, 2026
सावन कृपाल रूहानी मिशन में आध्यात्मिक सत्संग
May 30, 2026
रेडियो नारद की टीम ने रैली निकालकर
May 30, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया कंस
May 30, 2026
सहपऊ : भागवत कथा में सुनाया रुक्मिणी
May 30, 2026
Weather
Hathras
9:18 pm,
May 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























