हाथरस 28 मई । दून पब्लिक स्कूल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि और गौरव का प्रतीक बन गया, जब विद्यालय को विश्वविख्यात संस्था ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रतिष्ठित “इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड” (RIDS – Recognition of International Dimensions in Schools) से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ दून पब्लिक स्कूल ने न केवल जनपद बल्कि शिक्षा जगत में भी अपनी उत्कृष्ट पहचान स्थापित की है। विद्यालय को इस प्रतिष्ठित सम्मान के अंतर्गत 100 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। साथ ही मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा विद्यालय के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा गया कि यह डॉजियर अत्यंत सुव्यवस्थित, विचारपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया था। तस्वीरें एवं सहायक प्रमाण स्पष्ट, सही तरीके से लेबल किए गए तथा व्यवस्थित थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का मूल्यांकन करना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। गतिविधियों के माध्यम से प्राप्त सीखने के परिणाम अत्यंत प्रभावशाली थे। यह देखकर भी प्रसन्नता हुई कि RIDS ढांचे से आगे बढ़कर भी विद्यालय द्वारा निरंतर सहयोग जारी रखा गया है। निश्चित रूप से विद्यालय भविष्य में और भी कई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियाँ एवं सहयोगात्मक परियोजनाएँ विकसित करेगा। इस सूचना के बाद विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय की आधुनिक एवं वैश्विक शिक्षा प्रणाली, नवाचार आधारित शिक्षण, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का परिणाम है। ब्रिटिश काउंसिल के अंतर्गत विद्यालय में नियुक्त RIDS कोऑर्डिनेटर नम्रता अग्रवाल एवं रीता शर्मा के नेतृत्व में सभी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का सफल संचालन किया गया। विभिन्न गतिविधियों के संचालन में शिक्षिका मोनिका सिंह एवं तनु शर्मा, शोभना शर्मा एवं राशि अग्रवाल, भावना नरूला एवं शिक्षक हर्षवर्धन सिंह, नीलम रावत एवं हर्षित अग्रवाल, हर्षिता रावत एवं शिक्षक नैतिक राठौर, नेहा जायसवाल एवं मेदनी कौशिक तथा अंतिम गतिविधि में शिक्षिका शिवानी कुशवाहा एवं शिक्षक सागर जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहयोग में ऋतिक अग्रवाल एवं कपिल कुमार का योगदान भी सराहनीय रहा। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में कक्षा नौवीं की छात्रा अवनी सिंह के अभिभावक सत्यवीर सिंह, कक्षा दसवीं के छात्र वैभव अग्रवाल के अभिभावक पंकज अग्रवाल एवं कक्षा नौवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह के अभिभावक अशोक सिंह मौजूद रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य जे० के० अग्रवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि आज का यह सम्मान केवल दून पब्लिक स्कूल की उपलब्धि नहीं, बल्कि हाथरस की शैक्षिक प्रगति का गौरवपूर्ण प्रतीक है। ‘इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड’ यह सिद्ध करता है कि यदि लक्ष्य ऊँचे हों, प्रयास निरंतर हों और सोच वैश्विक हो, तो छोटे शहरों से भी विश्व स्तर की पहचान बनाई जा सकती है। यह पुरस्कार हमारे शिक्षकों की अथक मेहनत, विद्यार्थियों की प्रतिभा और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमने सदैव शिक्षा को सीमाओं से परे ले जाकर विद्यार्थियों को विश्व नागरिक बनाने का प्रयास किया है। आज हमें गर्व है कि हमारे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। मैं विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्य को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। यह उपलब्धि हमारे लिए अंत नहीं, बल्कि नई ऊँचाइयों की शुरुआत है। यह केवल पुरस्कार नहीं, हमारी वैश्विक पहचान है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दून पब्लिक स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। दून पब्लिक स्कूल, हाथरस की यह उपलब्धि निश्चित रूप से जनपद हाथरस के लिए गर्व का विषय है तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। ब्रिटिश काउंसिल द्वारा यह अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जुलाई माह में ब्रिटिश राजदूतावास में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में उत्साह और भाईचारे के साथ
May 28, 2026
पुरदिलनगर : सरस्वती विद्या मन्दिर में शिक्षा
May 28, 2026
पुरदिलनगर : पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत
May 28, 2026
नगर पालिका हाथरस के तीन वर्ष पूर्ण
May 28, 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल
May 28, 2026
सादाबाद में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं
May 28, 2026
दून पब्लिक स्कूल हाथरस को मिला ब्रिटिश
May 28, 2026
Weather
Hathras
7:00 pm,
May 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























