Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 मई । उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह कल दिनांक 29 मई 2026 को जनपद हाथरस के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जी प्रातः 10:30 बजे कैलोरा चौराहा स्थित ठाकुर मलखान सिंह जी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके उपरांत मंत्री जी जनपद हाथरस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी, अलीगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि मंत्री जी कार्यक्रम के दौरान मीडिया बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जी बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल, सलेमपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page