सिकंदराराऊ 26 मई । गांव खेरियाढहर में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय द्वारा व्यास गद्दी की पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर शिवमहापुराण कथा के आयोजक राजकुमार कुशवाहा ने रामेश्वर उपाध्याय का फूलमाला एवं पीतांबर ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि शिवमहापुराण कथा का अनुसरण करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि धार्मिक कार्यों से परिवार में सुख-शांति एवं सकारात्मक वातावरण बना रहता है। उन्होंने कहा कि शिवमहापुराण में बताया गया है कि स्वर्ग और नर्क का अनुभव मनुष्य को इसी जीवन में करना पड़ता है। जो व्यक्ति धर्म एवं सत्कर्म के मार्ग पर चलता है, उसकी समाज में सदैव प्रशंसा होती है, जबकि अधर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का अंत विनाश की ओर होता है। इसलिए सभी को सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए, तभी जीवन सफल बनता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
रुपये न देने पर युवक पर लोहे
May 26, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों
May 26, 2026
मोबाइल पर बात करते समय महिला की
May 26, 2026
DM अतुल वत्स पहुंचे आवास विकास, बोलो
May 26, 2026
मेंडू में युवक पर फायरिंग, हाथ में
May 26, 2026
श्रीरामबाग इंटर कॉलेज में कल 27 मई
May 26, 2026
सादाबाद: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल,
May 26, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
May 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























