
हाथरस 26 मई । उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का 29 मई शुक्रवार को हाथरस आगमन प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह 10:30 बजे कैलोरा चौराहा पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ठाकुर मलखान सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही जनपद हाथरस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्री अनुपम श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक श्री आरके बिष्ट, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम लिमिटेड के अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


























