Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । कृषि विज्ञान केंद्र में ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ. एस.आर. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने एवं खेती की लागत कम करने के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. बलवीर सिंह ने किसानों को रासायनिक खादों का सीमित एवं सही अनुपात में प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि अत्यधिक उर्वरक प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। उन्होंने मिट्टी परीक्षण के आधार पर खादों के उपयोग पर विशेष जोर दिया। इस जागरूकता गोष्ठी में खतौली, बसई एवं जाऊ गांव के 100 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।  कार्यक्रम के दौरान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह एवं डॉ. हरेंद्र पाल ने किसानों को उन्नत फसल प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गोष्ठी को सफल बनाने में सहयोगी स्टाफ अमृतपाल एवं कुलदीप का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर वैज्ञानिकों ने किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आवश्यक सुझाव भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page