Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 मई । नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर में बेहतर एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा वार्ड संख्या 29 के सभासद रामजीलाल वर्मा के क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत कराए गए स्ट्रीट लाइट नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें नगरवासियों को समर्पित किया गया। पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के समयानुसार संचालन हेतु ऑटो टाइमर भी लगाए जाएंगे, जिससे दिन में अनावश्यक रूप से लाइटों के जलने की समस्या का स्थायी समाधान होगा तथा ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए सभासद रामजीलाल वर्मा, नारी शक्ति एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए नगर के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद विवेक गुप्ता, सभासद अशोक गोला, सभासद हिमांशु कौशिक, सभासद टेकपाल कुशवाहा, चंदन (सभासद प्रतिनिधि), राजू शर्मा (सभासद प्रतिनिधि), हिमांशु मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, गौरव वर्मा, ध्रुव वर्मा, अनिल कुलवाल, रतनलाल वर्मा, संजीव वर्मा, मनोज वर्मा, सुनील वर्मा (एलआईसी वाले), गौरव गुप्ता, सौरव गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय (सहपऊ वाले), चंदन वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, शशी वर्मा एवं पूजा वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page