Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। मुरसान कस्बा निवासी एक युवक की आज सुबह अचानक हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय विजय कुमार ने सोमवार सुबह परिवार के लोगों से चाय मांगी थी। इसी दौरान वह घर के बाहर आए और अचानक सीने पर हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़े। उन्हें अचेत अवस्था में देखकर परिजन घबरा गए। स्वजन तत्काल विजय कुमार को उपचार के लिए हाथरस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page