सिकंदराराऊ (हसायन) 25 मई । कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान में स्थापित कोतवाली परिसर में करीब तीन वर्ष पूर्व नगर पंचायत के द्वारा आम जनमानस के लिए भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए लाखों रूपए के लिए लागत से लगवाए गए आर ओ संयत्र नगर पंचायत के जिम्मेदारों की अनदेखी भरी उदासीनता के कारण शोपीस बने हुए है।कस्बा में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में नगर में लाखों रूपए की लागत से दो शुद्ध शीतल पेयजल व्यवस्था के माध्यम से नि:शुल्क जल सेवा प्रदान करने के लिए लाखों रूपए की लागत से नगर के दो अलग अलग वार्डो के पुरदिलनगर व किशन के मार्गो पर आरओ संयत्र स्थापित कराए गए थे।पूर्व में लगवाए गए शुद्ध पेयजल आरओ गर्मी के एक सीजन में ही दम तोडकर शोपीस साबित हो गए।पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में लगे हुए आरओ के अलावा वर्तमान में नगर पंचायत की अध्यक्ष के द्वारा भी कस्बा के दो अलग अलग वार्ड संख्या छह व दस में शुद्ध पेयजल हेतु आरओ लगवाए गए थे।वर्तमान में चारों आरओ पेयजल शुद्ध शीतल पेयजल प्रदान करने के बजाए गर्मी के मौसम में शोपीस साबित बने हुए दिखाई दे रहे है।कस्बा के मेहल्ला अहीरान में कोतवाली,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,राजकीय कृषि बीज भंडार गृह,विकासखंड कार्यालय,विद्युत उपखंड कार्यालय,क्षेत्रीय सहकारी समिति के कार्यालय गोदाम के अलावा अस्थाई टैम्पों स्टैंड होने के कारण भीषण गर्मी के मौसम में हर रोज आने वाले फरियादियों,मरीजों,तीमारदारों,राहगीर,यात्रियों,किसानों के अलावा वार्ड संख्या छह के वाशिन्दों के लिए लाखों रूपए शुद्ध शीतल पेयजल प्रदान कराए जाने के लिए आर.ओ संयत्र स्थापित कराया गया था,जो वर्तमान में खराब पडा हुआ है।ग्रीष्मकालीन में भीषण गर्मी में फरियादियों,मरीजों,राहगीरों,यात्रियों को पेयजल आर.ओ के खराब होने के कारण जनमानस को पीने के लिए शीतल पानी भी नहीं मिल रहा है।जिससे कोतवाली,सीएचसी,कृषि कार्यालय,ब्लाक,समिति में आने जाने वाले फरियादियों,मरीजों,तीमारदारों राहगीरों,यात्रियों काफी परेशान होने के साथ मजबूर दुकानों से पानी के पाउच व बॉटल खरीदकर पानी पीने के लिए मजबूर होना पड रहा है।कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां में प्राचीन शिव टुकिया मंदिर के परिसर में लगा हुआ आरओ भी खराब पडा हुआ है।नगर पंचायत के द्वारा नगर में लगवाए दो नए व दो पुराने आरओ सहित चारों शीतल पेयजल आर.ओ. शोपीस बना खड़ा हुआ है।चारों हीतल शुद्ध पेयजल आरओ संयत्र से जनमानस को एक बूंद पानी पीने को नसीब नहीं हो रहा है।लाखों रुपए की लागत से स्थापित कराए गए पेयजल आर.ओ लगने के कुछ ही समय तक संचालित हुए मगर फिर से शोपीस बनकर खडे होकर जनमानस का मुंह चिढा रहे है।शासन के आदेश पर शीतल शुद्ध पेयजल व्यवस्था के नाम पर सरकार की महत्तवाकांक्षी शुद्ध जल जीवन पेयजल मिशन योजना का जनता को लाभ देने के नाम पर पेयजल आर.ओ लगवाए जाने के बाद खानापूर्ति कर वर्तमान में आरओ बंद पडे हुए है।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी ईओ संदीप सारस्वत ने बताया कि नगर पंचायत में लगे हुए चारों आरओ में से दो आरओ सही है,और पानी दे रहे है।कोतवाली परिसर में लगे हुए आरओ को जल्द सही करा दिया जाएगा।जब ईओ से पूछा गया कि चार में से दो आरओ शीतल पानी तो नही दे रहे है।तो ईओ ने बताया कि उनके चिलर खराब हो गए है।आरओ के चिलर सही कराए जाने के लिए हसायन में कोई मैकैनिक ही नही है।चिलर सही कराए जाने के लिए बाहर से मैकिनिक बुलवाकर चिलर को भी सही कराया जाएगा।