सिकंदराराऊ (हसायन) 25 मई । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा में नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार में स्थापित शिक्षण संस्थान के लिए जाने वाले मार्ग को सीवर लाइन बिछाने को लेकर की गई खुदाई कार्य के दौरान कुछ लोगों के द्वारा की गई बिरोध किए जाने के बाद उक्त मार्ग की खुदाई कार्य कराकर सीवर लाइन डालने का कार्य रोक दिया गया।सीवर लाइन के लिए जेसीबी हाड्रा मशीन से खोदी गई आरसीसी सडक को चार सप्ताह से भी ज्यादा समय होने के बाद आर.सी.सी.सीमेंट की खुदी हुई सड़क से कोई वाहन और दो पहिया वाहन तो निकालना दूर मोहल्ला और कस्बा वासियों के साथ प्राइवेट व परिषदीय शिक्षण संस्थानों के अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्र की तरफ जाने वाले लोगों और ढकेल रहेडी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने वाले लोग भी रास्ता बदलकर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।दो हफ्ता बीत जाने के बाद भी उक्त शिकायत का निस्तारण न होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कस्बा के रहने वाले मुहल्ले वासियों के द्वारा खुदाई कार्य के दौरान जर्जर क्षतिग्रस्त की गई टूटी हुई सड़क को ठीक करने की मांग को लेकर नगर पंचायत व नगर पंचायत के जिम्मेदारों की मनमानी उदासीनता को लेकर नगर पंचायत हाय हाय कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया है।प्रदर्शन करते हुए मुहल्ले वासियों ने कहा कि चार सप्ताह पूर्व नगर पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा सीवरेज पाइप लाइन बिछवाए जाने के कार्य कराए जाने के लिए जेसीबी हाड्रा मशीन से आरसीसी से पूर्व में लाखों रूपए की लागत से बनवाई गई सडक को तहस नहस कर बर्वाद कर डाला। क्षतिग्रस्त हो चुकी आरसीसी सीमेंटेंड सडक से आने जाने वाले हर विद्यार्थी,राहगीर के अलावा आमजन मानस को परेशानी का सामना करना पड रहा है।मोहल्ला किला खेड़ा में बनने वाली सीवर लाइन के लिए शासन प्रशासन के आदेश पर लाखों रुपए की लागत से कार्य होना था।सीवर लाइन डलवाए जाने के साथ बारह मैन हाल बनाए जाने के लिए कार्य पूर्व प्रस्तावित था।सीवरेज लाइन के माध्यम से मोहल्ले का गंदा पानी नगर की प्राचीन ऐतिहासिक झीलनुमा तालाब में जा सके।जिससे सफाई व्यवस्था के साथ संक्रामक रोग भी कम होंगे।नगर पंचायत के कुछ सदस्यों के द्वारा सीवरेज लाइन डाले जाने के लिए सडक खुदाई के कार्य का विरोध कर मौखिक शिकायत किए जाने पर ही नगर पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी ई.ओ. के कहने पर सीवरेज पाइप लाइन के आरसीसी सडक के खुदाई कार्य रोक दिया गया है।प्रदर्शन करने वाले मुहल्ले के वाशिंदो ने बताया कि कुछ सदस्यों ने मौखिक रूप से सीवरेज पाइप लाइन के निर्माण सडक की खुदाई कार्य का विरोध करते हुए कहा गया था कि उनके खेतों में सीवर लाइन का पानी जाएगा।जिससे उनकी फसलों को काफी हानि होगी।कस्बा की प्राचीन ऐतिहासिक झील जलाशय से सैकड़ो वर्ष पुरानी है।ऐतिहासिक झील स्वरूपी जलाशय तालाब में राजा आवागढ वालों के वशंजों से कुछ तथाकथित किसानों के द्वारा पट्टे करा लिए गए हैं।जिस जलाशय स्वरूपी ऐतिहासिक झील में अब यह लोग पानी की रोकथाम विभिन्न खेती करते हैं।इन किसानों को जो पट्टे किए गए हैं वह जलाशय के नाम पर किए गए या खेती के नाम पर यह अभी तक पूर्ण स्पष्ट नहीं है।जबकि इस ऐतिहासिक झील स्वरूपी जलाशय तालाब का काफी पुराना इतिहास है। प्राचीन स्तर की ऐतिहासिक झील के नाम से कस्बा में सैकड़ो वर्ष पुराना प्राचीन जल विहार मेला भी लगाया जाता है।कभी इसमें रामलीला के समय सरयू पार लीला भी आयोजित की जाती थी।प्राचीन जलविहार मेला के समय बांके बिहारी मंदिर से नरसिंह बगीची तक जलबिहार लीला भी होती थी।वर्तमान में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व उच्च स्तरीय अधिकारियो की अनदेखी के कारण प्राचीन ऐतिहासिक झील जलाशय में पानी न आने के कारण वह कार्यक्रम बंद हो गए हैं।कस्बा की प्राचीन ऐतिहासिक झील में देश विदेशी विभिन्न प्रजातियो वाले पक्षी भी क्रिया कलरव करते रहते थे,जिनसे वातावरण सुरम्य बना रहता था।कस्बा में तैनात रहे कुछ राजस्व कर्मचारियों की गलत नीति के कारण प्राचीन स्तर की ऐतिहासिक झील स्वरूप जलाशय तालाब को खेतों में तब्दील करके किसानों को गुमराह करते हुए पट्टे कर दिया गया है।कस्बा के रहने वाले यश अग्रवाल,बबलू कश्यप,बालकिशन अग्रवाल,आरपी शर्मा,राजेश दिवाकर,कुलदीप दिवाकर,जितेन्द्र सिंह,सूरजवती देवी ने प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत व जिलाधिकारी अतुल वत्स से सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए खुदवाकर क्षतिग्रस्त की गई आरसीसी सीमेंटेंड सडक को पूर्व की तरह ही सही कराए जाने की मांग की है।इस प्रकरण को लेकर परिषदीय शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आरपी शर्मा ने बताया कि मोहल्ला किला खेडा में सीवर के लिए नगर पंचायत के द्वारा खुदवाई गई आरसीसी सडक के कारण हमारे विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेज में आने में सीवर लाइन को खुदी सड़क से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।इस बावत हमारे द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष से भी वार्ता की गई मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।जिसका जल्द समाधान कर सड़क बनवाई जाए।मोहल्ला किला खेडा स्थित यश अग्रवाल ने हमारे मोहल्ना किला खेडा स्थित ऐतिहासिक झील के लिए सीवर लाइन डलवाए जाने के लिए सडक को नगर पंचायत के द्वारा खुदवाकर ऊबड बाबड हालात में छोड दिया है।ऊबड खाबड व पत्थर उखडी पडी हुई सडक से रोजाना निकालने में बड़ी परेशानी हो रही है। कस्बा के स्थानीय मोहल्ला के रहने वाले मजदूर वर्ग के परिवार के भरण पोषण करने के लिए प्रतिदिन रेहडी ढकेल को लेकर जाने वाले निम्न वर्ग के लोगों को क्षतिग्रस्त ऊबड खाबड पडी हुई सडक से होकर बाजार के लिए निकलकर जाना पड़ता है।चार सप्ताह से सडक खुदवाकर छोड दिया गया है।सीवर लाइन के लिए खुदवाई गई सडक में अभी तक कोई कार्य नही कराया गया है।शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।हमारी कोई सुनने वाला नहीं है।हमारे वार्ड में सड़क की खुदाई होने से वार्ड वासियों को काफी परेशानी है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के रहने वाले बबलू कश्यप ने बताया कि नगर के मोहल्ला किला खेडा से ऐतिहासिक झील के लिए जाने वाली सीवर लाइन को डलवाए जाने के लिए नगर पंचायत के द्वारा आरसीसी सडक को खुदवाकर ऊबड खाबड हालात में छोड दिया गया है। मोहल्ला किला खेडा की रहने वाली सूरजवती दिवाकर ने बताया कि मोहल्ला किला खेडा में सीवर लाइन के लिए नगर पंचायत के द्वारा खुदवाई गई आरसीसी सडक को उखडवाकर ऊबड खाबड स्थिति में खुदाई कर छुडवा दिया गया है।इस ऊबड खाबड हालात में खुदी पडी हुई सडक ये हहम जैसे बुजर्ग व बच्चसे आए दिन गिरकर चुटैल हो जाते है।बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि मुहल्ला किला खेडा वार्ड संख्या चार के लिए जाने वाली एक गली में सीवरेज पाइप लाइन का कार्य कराए जाने के लिए नगर पंचायत के द्वारा लाखों रूपए से बनवाई गई आरसीसी सीेमेंटेंड सडक को जेसीबी हाड्रा मशीन से खुदवाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।जिससे उनके घर के लिए आने वाले वाहन के अलावा उनकी स्वंय की कार भी एक सप्ताह से बंद कमरे में कैद होकर रह गई है।इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।कल से सडक को सही कराए जाने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Related Posts
Recent Posts
यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 27
May 25, 2026
होटल में बिजली फिटिंग के दौरान युवक
May 25, 2026
मुरसान के युवक की हार्ट अटैक से
May 25, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस
May 25, 2026
ढकपुरा में हुई युवक की हत्या के
May 25, 2026
सड़क हादसे में नोएडा की कंपनी में
May 25, 2026
सास और देवर पर मारपीट व धमकी
May 25, 2026
Weather
Hathras
10:50 pm,
May 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















