Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 मई । क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी नौकस जैतई निवासी बृजेश सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र सोनू उर्फ सोनवीर 23 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। रिपोर्ट के अनुसार, सोनू को उसकी मां ने घरेलू काम को लेकर डांटा था। इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर घर से चला गया और देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, सोनू का रंग गोरा और लंबाई लगभग पांच फुट है। घर से जाते समय उसने नीले रंग की शर्ट, मूंगिया रंग का लोअर और पैरों में चप्पल पहन रखी थी।परिवार के सदस्यों ने सोनू की रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पिता बृजेश सिंह ने सादाबाद पुलिस से किशोर की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page