Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 मई। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में 18 मई को हुई युवक सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव ढकपुरा निवासी ओमी उर्फ ओमप्रकाश और उसके पड़ोसी महेंद्र के बीच घरेलू बातों को लेकर शराब के नशे में कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान महेंद्र के बेटे द्वारा अपने पिता को गाली दिए जाने पर ओमी ने इसे अपने खिलाफ अपमान समझ लिया।

बताया गया कि इसके बाद ओमी ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और गाली-गलौज शुरू हो गई। उसी दौरान चबूतरे पर बैठे आकाश के चचेरे भाई सोनू ने विरोध किया, जिस पर आरोपितों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ मीणा निवासी बोझिया थाना हाथरस जंक्शन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एक नामजद किशोर को भी पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page