
हाथरस 22 मई। शहर के बागला डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर खड़ी छात्रा की स्कूटी और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हाथरस गेट कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। मथुरा रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन निवासी शिप्रा शर्मा ने बताया कि वह बागला डिग्री कॉलेज में पेपर देने गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी कॉलेज गेट के बाहर खड़ी की थी और स्कूटी के अंदर ही अपना मोबाइल फोन रखा था। पेपर देकर बाहर आने पर उन्हें अपनी स्कूटी मौके पर नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी और मोबाइल का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















