हाथरस (मुरसान) 22 मई । कस्बा मुरसान में आज शाम नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों ने सब्जी मंडी सहित अन्य बाजारों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस कार्रवाई में 28 दुकानदारों के चालान काटकर सात हजार चार सो रूपये की वसूली की गई। जबकि कुछ दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई। कुछ दुकानदारों के सामान भी जप्त किए गए हैं।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क किनारे तख्त और अन्य सामान रखे जाने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय अमीन सुरेश कुमार, नगर पंचायत के सफाई मित्र और कार्यालय के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में खेत के विवाद को लेकर
May 22, 2026
बड़ी खबर : डिग्री कॉलेज में सीनियर
May 22, 2026
शराब के नशे में गाली देने का
May 22, 2026
खेत पर बैठे युवक को तमंचे से
May 22, 2026
बिना अनुमति काटे गए पांच हरे पेड़,
May 22, 2026
विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति-ससुर व
May 22, 2026
डिग्री कॉलेज के गेट से छात्रा की
May 22, 2026
Weather
Hathras
10:45 pm,
May 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















