Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। दिनांक 21 मई को सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के तालाब चौराहा पर ठेकेदार द्वारा नगर पालिका से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली टेंपो चालकों से डरा-धमकाकर की जा रही है। सूचना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच एवं टेंपो चालकों से पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि नगर पालिका द्वारा प्रति टेंपो 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली के लिए आरोपी रिंकू और सोनू को लगाया गया था। आरोप है कि दोनों आरोपी टेंपो चालकों को डरा-धमकाकर निर्धारित शुल्क से दो से तीन गुना अधिक राशि वसूलते थे। पुलिस ने मामले में सोनू और रिंकू मिश्रा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page