Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई। मानव अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रही एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) संस्था द्वारा एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए अज्ञात शव का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया गया। जानकारी के अनुसार 19 मई को जीआरपी हाथरस सिटी को सूचना मिली थी कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने देखा कि लगभग 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति, जो अंगोछा पहने हुए था और प्लेटफॉर्म पर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करता था, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की छाती पर “पीके” लिखा हुआ था। पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त न होने पर शव को लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जीआरपी पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य एवं प्रवीन वार्ष्णेय से अंतिम संस्कार कराने का अनुरोध किया। एडीएचआर संस्था की देखरेख में समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार कराया गया। इस कार्य में एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। अंतिम संस्कार के दौरान एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, समाजसेवी सुनीत आर्य, एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, आयोग दीपक, बंटी भाई कपड़े वाले, केशवदेव अरोड़ा (डब्बू), नीरज गोयल, दीपांशु वार्ष्णेय, तरुण राघव, निष्कर्ष गर्ग, विशाल सोनी, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह एवं हेड कांस्टेबल अवन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page