हाथरस 22 मई। जनगणना-2027 के अंतर्गत जनपद में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आवास से किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक जैन दीपक एवं प्रगणक अधिकारी रेणु गर्ग ने जिलाधिकारी अतुल वत्स की उपस्थिति में मकान संख्या अंकित कर सूचीकरण कार्य प्रारंभ किया। मकान सूचीकरण कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस कार्य के लिए 3607 प्रगणक तथा 469 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। डीएम ने कहा कि जिन नागरिकों ने स्व-गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, वे गणना अधिकारी के घर आने पर स्वयं द्वारा जनरेट की गई आईडी उपलब्ध कराएं, जिससे सत्यापन एवं आगे की प्रक्रिया सुगमता और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके। वहीं जिन लोगों द्वारा स्व-गणना नहीं की जा सकी है, उनकी गणना प्रगणक अधिकारियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि प्रगणक अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय संविदा
May 22, 2026
भारत परिषद वनिता शाखा की बैठक संपन्न,
May 22, 2026
टविशा शर्मा केस में CBI जांच के
May 22, 2026
अज्ञात शव का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम
May 22, 2026
सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी सख्त, ब्लैक
May 22, 2026
बकरीद पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था को
May 22, 2026
हाथरस में मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ,
May 22, 2026
Weather
Hathras
7:36 pm,
May 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























