Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 मई । जनपद हाथरस के ऐतिहासिक अभिलेखों को गजेटियर में संकलित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं धार्मिक जानकारियां एकत्रित की गईं।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. रेखा मिश्रा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी एवं गजेटियर प्रभारी राजवीर सिंह तथा फैम जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, महामंत्री शैलेंद्र सर्राफ और सामाजिक एवं धार्मिक ग्रंथों के हस्तलिखित संग्रहकर्ता रामाधार सिंघल, रामबल्लभ सिंघल एवं गोपाल सिंघल के साथ बैठक कर हाथरस के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। टीम ने शैलेंद्र सर्राफ के निवास पर संरक्षित पुरातात्विक वस्तुओं एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने इन प्रयासों को हाथरस के इतिहास के लिए अमूल्य धरोहर बताते हुए उनकी सराहना की। इसके पश्चात टीम ने रामाधार सिंघल के निवास पर पहुंचकर हस्तलिखित धार्मिक ग्रंथों का अवलोकन किया। यहां चारों वेद, श्रीमद्भगवद्गीता, भागवत, महाभारत, रामायण सहित अनेक धार्मिक ग्रंथ सुंदर हस्तलेखन एवं शुद्ध हिंदी-संस्कृत भाषा में संरक्षित पाए गए। अधिकारियों ने इसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण धरोहर बताया। जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव, डॉ. रेखा मिश्रा एवं राजवीर सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि हाथरस के इतिहास, धार्मिक, सामाजिक एवं पौराणिक महत्व से जुड़ी जानकारियां प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें गजेटियर में संकलित कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page