Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । मुरसान क्षेत्र के गांव गुबरारी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गुबरारी निवासी धर्मेन्द्र का कहना है कि 16 मई की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी गुल्लो के साथ अपने बड़े भाई राहुल के घर बिजली की केबिल लेने गया था। आरोप है कि वहां राहुल, तारा, कृपाल व श्वेता ने एकराय होकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से हमला किया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी गुल्लो के साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page