Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 मई । एचएमएआई यूनिट हाथरस का एक प्रतिनिधिमंडल डीएचएमओ डॉ. अशोक चौहान से मिला और उन्हें क्लिनिक रजिस्ट्रेशन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिनके समाधान की आवश्यकता है। इस पर डॉ. अशोक चौहान ने चिकित्सकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रूप से समाधान के उपाय बताए और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि डीएचएमओ द्वारा हमेशा होम्योपैथिक चिकित्सकों का सहयोग किया गया है और आगे भी उनसे इसी सहयोग की उम्मीद है। इस दौरान एचएमएआई हाथरस यूनिट की अध्यक्षा डॉ. नीलम सिंह, सचिव डॉ. रिचा मुक्तावत, कोषाध्यक्ष डॉ. रुचि कमल, डॉ. कुनाल वार्ष्णेय, डॉ. हर्ष गर्ग और डॉ. आनंद माहौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page