हाथरस 20 मई। के नवीपुर स्थित यू.सी.एम.के. पब्लिक स्कूल में प्रमुख शिक्षाविद् पंडित कृष्ण कुमार मिश्र की तृतीय पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित कृष्ण कुमार मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल एक शिक्षाविद् ही नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने जीवनभर लोगों को शिक्षित बनने, मानवता का पालन करने और समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि किसी पिता का निधन परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति होती है, लेकिन उनके आदर्श और संस्कार सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने पंडित कृष्ण कुमार मिश्र के योगदान को अनुकरणीय, प्रासंगिक और प्रेरणादायक बताते हुए उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करने वालों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता उपाध्याय, धर्मगुरु पंडित गणेश चंद्र वशिष्ठ, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव हितेंद्र सिंह (गुड्डू), प्रमुख व्यापारी नेता हरि मोहन शर्मा ‘गुरुजी’, शिक्षक नेता प्रवीण कौशिक तथा पंडित कृष्ण कुमार मिश्र के पुत्र एवं पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल, प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता संदीप दीपक, दीप इंटर कॉलेज मैंडू के डायरेक्टर देवेंद्र आर्य, मोहित सखूजा, पत्रकार अनिल कश्यप, रतन कुमार, शिक्षक नेता उमेश सारस्वत, युवा नेता श्रुति मिश्र, बांके बिहारी, संजय मिश्र, विनय सारस्वत, पुष्पेंद्र सारस्वत, गौरव मिश्र, विपिन कुमार और अमित कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पंडित कृष्ण कुमार मिश्र के शिक्षा, समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में एक महान शिक्षाविद् और समाज निर्माता बताया।


























