Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 मई। जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से अब युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सेवायोजन विभाग द्वारा सऊदी अरब एवं जर्मनी में सुरक्षित और आकर्षक कैरियर के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनके लिए इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें फैब्रिकेशन सुपरवाइजर, मैकेनिकल हेल्पर्स, सीएसएस वेल्डर्स, पाइप फैब्रिकेटर्स, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर्स, मैकेनिकल टेक्नीशियन, फैब्रिकेशन फोरमैन और मैकेनिकल फिटर सहित अनेक पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा के साथ संबंधित देश की भाषा का भी अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। अस्पतालों, क्लीनिकों और केयर होम्स में नर्स पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थी का बीएससी नर्सिंग या जीएनएम उत्तीर्ण होना आवश्यक है। फ्रेशर एवं अनुभवी दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है तथा चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 2.25 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। जर्मनी के लिए अंग्रेजी के साथ जर्मन भाषा के बी-2 स्तर का ज्ञान अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिकांश पदों के लिए कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव अपेक्षित है। आवश्यकता पड़ने पर अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page