सादाबाद 20 मई। उप जिलाधिकारी सादाबाद ने जानकारी दी है कि मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तालाबों को दस वर्षीय पट्टे पर दिए जाने हेतु तहसील मुख्यालय सादाबाद में 28 मई एवं 19 जून को सुबह 11 बजे से पट्टा शिविर आयोजित किए जाएंगे। समस्त तालाबों के आवंटन तक प्रत्येक माह के तृतीय शुक्रवार को नियमित रूप से शिविर लगाए जाएंगे। उ0प्र0 राजस्व संहिता नियमावली-2016 के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक के तालाबों पर 2,000 रुपये प्रति एकड़ तथा 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों पर 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से पट्टा दिया जाएगा। राजस्व संहिता में निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह पट्टा प्रक्रिया ग्राम उधैना, एदलपुर, कजरोठी, कुंजलपुर, कुरसण्डा, गहचौली, गुखरोली, चौवारा, छतारा, जरीपुरा, ढकपुरा, तसींगू, धाधऊ, नगला गरीबा, नगला सलेम, नसीरपुर, नौगवां, पिपरामई, बढ़ार, बहादुरपुर भूप, बाबली, बिसावर, मंस्या, महरारा, मानिकपुर, मीरपुर, रसीदपुर, राजनगर, लोधई, शहवाजपुर, सलहपुर चंदवारा, सलेमपुर, सहपऊ, सुसाइन, सेदरिया एवं करकौली सहित अन्य ग्रामों के तालाबों के लिए लागू होगी। इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर आवेदन करने की अपील की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चोब सिंह
May 20, 2026
हाथरस में लेखपाल भर्ती परीक्षा की सभी
May 20, 2026
सभी दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं,
May 20, 2026
विधुत विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 13.05
May 20, 2026
पुरुषोत्तम मास में मंदिर श्री दाऊजी महाराज
May 20, 2026
प्रमुख शिक्षाविद पं. कृष्ण कुमार मिश्र की
May 20, 2026
DM अतुल वत्स के कड़े निर्देश, बोले
May 20, 2026
Weather
Hathras
7:22 pm,
May 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























