Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 19 मई । क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगला ढक में स्थित पंचायत घर का नामकरण महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा चोब सिंह के नाम पर किया जाएगा। इस अवसर पर बुधवार को प्रातः 10 बजे नामकरण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिगढ़ के विभाग प्रचारक गोविंद जी करेंगे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी राकेश बाबू एवं सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव एवं क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। आयोजन से जुड़े सुरेंद्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page