सिकंदराराऊ (हसायन) 19 मई । क्षेत्र के गांव गोपालपुर में आज उन्नीस मई को कृषि विज्ञान केंद्र के.वी.के. के द्वारा ‘संतुलित उर्वरक उपयोग’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बलवीर सिंह और डॉ. आकांक्षा सिंह ने किसानों को खेती की आधुनिक व वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी दी।कार्यक्रम में गांव के सत्यपाल सिंह,प्रगतिशील किसान अजय पाल और नरेश सहित तमाम स्थानीय किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के समापन सत्र में वैज्ञानिकों ने किसानों को सही समय,सही विधि,सही स्थान और सही स्रोत से ही प्रामाणिक उर्वरक खरीदने की सलाह दी,ताकि वह नकली खाद से बच सकें और अपनी लागत कम कर सकें।इसके साथ ही डॉ.बलवीर सिंह ने भूमि की सेहत सुधारने और पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों से हरी खाद,बायो-फर्टिलाइजर कंसोर्टिया जैव उर्वरक और एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाने का आह्वान किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ : बिजली विभाग पर लापरवाही का
May 19, 2026
सिकंदराराऊ : स्वतंत्रता सेनानी बाबा चोब सिंह
May 19, 2026
मुरसान : हैंडपंप लगाने को लेकर दो
May 19, 2026
मुरसान : पंचायत चुनाव समय पर न
May 19, 2026
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20
May 19, 2026
सादाबाद : पुसैनी में दलित युवक की
May 19, 2026
सादाबाद : करवन नदी के सौंदर्यीकरण और
May 19, 2026
Weather
Hathras
9:36 pm,
May 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























