Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 मई । सामाजिक कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) की एक आवश्यक बैठक अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने की। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने संगठन द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन निरंतर समाजहित में विभिन्न सेवा कार्य कर रहा है और आने वाले समय में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन ने बताया कि संगठन “एनीमिया मुक्त हाथरस” अभियान के अंतर्गत विशेष अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एनीमिया से पीड़ित पाए गए हैं, जिनके उपचार की व्यवस्था संगठन द्वारा कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कछला स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त प्याऊ लगाए जाएंगे तथा आवारा पशुओं के लिए पानी की टंकियों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एक श्मशान घाट के जीर्णोद्धार का निर्णय भी बैठक में लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शीघ्र ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। साथ ही अधिकमास के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना ने संगठन से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्था के उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कपिल अग्रवाल, सुनील बर्मन, दिनेश सरदाना, उत्कर्ष शर्मा, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, विजय कृष्ण गर्ग, प्रेम प्रकाश शर्मा, रूपराम शर्मा, राकेश बंसल, अशोक अग्रवाल ( गोरई वाले), केशव लाल अरोड़ा, सौरभ वर्मा, गोपाल दास वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रघुनंदन अरोरा, मनीष गोयल, अजय कपूर, श्री मोहन वार्ष्णेय, पंकज कुमार अग्रवाल, मोहित गर्ग, दीपक अग्रवाल, कपिल कुमार अग्रवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, दक्ष अरोड़ा, डॉ मोहित गर्ग आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page