हाथरस (मुरसान) 18 मई । कस्बा स्थित प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रतिवर्ष निकलने वाली भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बड़े धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर, पूजा-अर्चना कर तथा भगवान परशुराम जी की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा दोनों अतिथियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। आयोजकों ने श्रीमती सीमा उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय को 51 किलो की फूलमाला पहनाई, पगड़ी बांधी, पीताम्बर ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा स्मृति स्वरूप फरसा और भगवान परशुराम जी की प्रतिमा भेंट की। अपने संबोधन में सीमा उपाध्याय और रामेश्वर उपाध्याय ने क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम शोभायात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तप, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनके आदर्श समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने वाला बताया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम जी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में भाग लिया और धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इस अवसर पर के.के. दीक्षित, मुकेश दीक्षित, पवन कौशिक, एडवोकेट लक्ष्मीकांत सारस्वत, अवधेश चतुर्वेदी, जॉली सारस्वत, बंटी शर्मा, सूरज शर्मा, संतोष तिवारी, लावण्य तिवारी, शशिकांत सारस्वत, अंकित शर्मा, विनोद रावत, आकाश शर्मा, राजेंद्र रावत, डी.के. दीक्षित, डॉ. सुरेश शर्मा, गिर्राज किशोर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, ब्रजेश गौड़, गौरव लवानिया, रमाकांत शर्मा, संदीप शर्मा, सत्यवीर पाठक, योगेश शर्मा, शुभ्रांश उपाध्याय, मोहनलाल शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, रविकांत शर्मा, कृष्ण हरि रावत, श्रीनिवास रावत, राहुल शर्मा, अजय पचौरी, सोनू मिश्रा, तुलसी प्रसाद वशिष्ठ, डॉ. देवेंद्र दीक्षित, नवनीत लवानिया, प्रेमशंकर पाठक, संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
9:05 am,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















