सादाबाद 18 मई । क्षेत्र के नगला दली स्थित कंपोजिट विद्यालय में सोमवार को नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बच्चू सिंह ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद तथा कार्यक्रम अध्यक्ष मेहताब सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुन्नेश कुमार ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर और स्मृति पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय स्टाफ द्वारा अन्य अतिथियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तान अहमद ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए भवन के निर्माण से विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा बच्चों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। एआरपी अजीत राणा ने छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सत्यपाल सिंह, विजयपाल सिंह, बच्चू सिंह, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान संत कुमार सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और नवीन भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश शर्मा ने किया। अंत में अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गिरेंद्र सिंह, सुखलेश, अमित कुमार, अजय सिंह, चंदन कुशवाह, सुमित कुमार, अल्की शर्मा, चंदन प्रवीण, शिवांगी, राजवीर सिंह, मंजू देवी, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में जाली नोट मिलने पर आरबीआई
July 2, 2026
रिश्तेदारी में आई युवती को बहला-फुसलाकर ले
July 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
July 2, 2026
पत्नी और नाबालिग बेटी के अपहरण का
July 2, 2026
वाशिंग मशीन में छिपे जहरीले सांप ने
July 2, 2026
सरसों बेचकर लौट रहे किसान की जेब
July 2, 2026
बीएएमएस में दाखिला दिलाने के नाम पर
July 2, 2026
Weather
Hathras
10:04 am,
Jul 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















