Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्मश्री पुरस्कारों के लिए खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा खेल उपलब्धि प्राप्त करने वाले महानुभावों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल क्षेत्र से जुड़े योग्य व्यक्ति विकास भवन, मथुरा रोड स्थित जिला खेल कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में निर्धारित आवेदन पत्र एवं दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने खेल संबंधी व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विस्तृत विवरण तीन प्रतियों में तैयार कर 10 जून 2026 तक जिला खेल कार्यालय, हाथरस में जमा करा सकते हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के पात्र खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों से समय रहते आवेदन कर इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page