अलीगढ़ 18 मई । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में फेयरवेल पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान भावनात्मक और उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डीन प्रो. राजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभिन्न गतिविधियों और प्रतिभा प्रदर्शन के आधार पर संदीप कुमार को मिस्टर फेयरवेल, उर्वशी भारती को मिस फेयरवेल का खिताब दिया गया। वहीं मिस्टर टेलेंटेड प्रिंस उपाध्याय, मिस टैलेंटेड वंशिका अग्रवाल, मिस्टर ईवनिंग गगन शर्मा, मिस ईवनिंग वंशिका वाष्र्णेय, स्टार ऑफ आईबीएमसी विष्णु सिंह व खुशबू जैन को चुना गया। आयोजक डा. नियति शर्मा व डा. उन्नति शर्मा रही।