Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 मई । नगर के प्रमुख चीनी व्यवसाई श्री दिनेश माहेश्वरी का कल रात निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 59 वर्षीय दिनेश माहेश्वरी की कल रात अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें में शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज प्रातः 11 बजे के करीब पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ श्री दिनेश माहेश्वरी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही शहर में शोक़ की लहर दौड़ गई। शहर के प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक व व्यापार मंडल से जुड़े तमाम लोग बड़ी संख्या में उनको अंतिम विदाई देने के लिए जमा हुए। हमारा हाथरस श्री दिनेश माहेश्वरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है व ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वह उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page