Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 17 मईक्षेत्र में हुए चर्चित सैनिक अखिलेश कुमार हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिला कारागार जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध दो आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेकर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे, खोखा कारतूस एवं जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि 5 फरवरी 2026 को चंद्रा फार्म हाउस के समीप भारतीय सेना के जवान अखिलेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में ग्राम समदपुर निवासी डौली कुमारी ने थाना सादाबाद में तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई हाथरस न्यायालय में तारीख पर आने के बाद अपने मित्र की कार से आगरा जा रहा था। इसी दौरान ईको कार एवं मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे अखिलेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के निर्देश दिए थे। सादाबाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस मामले में पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं दो अन्य आरोपी रवि उर्फ गट्टे पुत्र दिनेश चंद्र तथा सौरभ पुत्र सुरेश, दोनों निवासी समदपुर, ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। शनिवार को न्यायालय की अनुमति के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान रवि उर्फ गट्टे की निशानदेही पर एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसी प्रकार आरोपी सौरभ की निशानदेही पर एक अन्य 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम द्वारा की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page