Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 मई । बिजली विभाग निविदा संविदा कर्मचारी संघ संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हाथरस बस स्टैंड के निकट स्थित श्री कृष्ण गोपाल भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गणेश जी तीमर ने की। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न जिलों से आए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बैठक के दौरान विभागीय समस्याओं, कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कर्मचारियों की एकता को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि संघ हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों एवं उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार संघर्ष करता रहेगा। बैठक में विभाग से संबंधित लंबे समय से लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में संगठन की आगामी गतिविधियों और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों को बैठक में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से अरविंद कुमार दीक्षित, अमित पचौरी, गजेंद्र यादव, प्रकाश उपाध्याय, राजा बाबू, भानू प्रताप सिंह, रवि कुमार, नरेंद्र खन्ना, रवि सेंगर तथा भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हरी शंकर शर्मा, पुनीत कुमार, विकास यादव, ऋषि कुमार, पवन कुमार, योगेश कुमार सेंगर, शुभम वार्ष्णेय, राजुद्दीन, राहुल उपाध्याय और राजेश पाठक सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page