Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई । हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव छीतूपुर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और कपड़े चोरी कर लिए। घटना के समय घर में केवल बुजुर्ग दंपती मौजूद थे, जबकि उनका बेटा परिवार सहित Punjab में रहकर मजदूरी कर रहा था।

गांव निवासी महावीर सिंह ने कोतवाली हसायन में दी तहरीर में बताया कि वह परिवार सहित पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके घर पर केवल वृद्ध माता-पिता रहते हैं। आरोप है कि 7 मई की रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और कमरों की तलाशी लेकर अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने का कॉलर, मंगलसूत्र, लर, दो अंगूठियां और टीका शामिल हैं। इसके अलावा लगभग 750 ग्राम चांदी के चार जोड़ी पाजेब, दो चप्पल, दो कोंदनी, दो मर्दानी अंगूठियां, दो लेडीज अंगूठियां और लच्छे भी चोर अपने साथ ले गए। बदमाश घर में रखी लगभग एक लाख रुपये की नकदी भी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं, जाते समय चोर महावीर सिंह की पुत्रवधू के 16 जोड़ी कपड़े भी उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर बुजुर्ग दंपती ने फोन के माध्यम से अपने बेटे को सूचना दी। इसके बाद महावीर सिंह गांव पहुंचे और कोतवाली हसायन में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा चोरी का खुलासा करने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page