Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 मई । नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। Hathras Junction निवासी प्रमोद कुमार ने सादाबाद के एक युवक पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धनराशि हड़पने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने अब Aligarh Range Police के डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

प्रमोद कुमार के अनुसार वर्ष 2021 में सादाबाद कस्बे के मोहल्ला खिलौने वाला निवासी एक युवक ने उन्हें सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि 28 अगस्त 2021 को 20 हजार रुपये PhonePe के माध्यम से ट्रांसफर किए गए, जबकि 30 हजार रुपये नकद दिए गए। पीड़ित का कहना है कि धनराशि लेने के बाद आरोपी लगातार नौकरी लगवाने का आश्वासन देता रहा। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही रुपये वापस किए गए। जब प्रमोद कुमार ने अपनी रकम लौटाने की मांग की तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से थाना सादाबाद में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 मार्च 2026 को Chiranjiv Nath Sinha को भी व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद में पीड़ित ने अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी को शिकायती पत्र सौंपते हुए डिजिटल भुगतान से संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 50 हजार रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page