Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मई। जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित कर 15 मई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनपद हाथरस में कुल 6,08,355 पात्र लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 3,73,939 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 61.47 प्रतिशत है। शेष 2,34,416 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आगामी 14 अगस्त तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान श्रम विभाग से संबंधित 11,878 लाभार्थियों, अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के 8,565 लाभार्थियों, ऐसे राशन कार्ड धारक परिवार जिनकी सभी यूनिट 60 वर्ष से अधिक आयु की हैं, उनके 10,032 लाभार्थियों तथा ऐसे राशन कार्ड धारकों जिनके राशन कार्ड में छह या उससे अधिक यूनिट दर्ज हैं, उनके 87,986 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपना आयुष्मान कार्ड शीघ्र बनवाकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करें। इसके लिए लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सहायक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री Narendra Modi तथा मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page