
हाथरस 15 मई। आगरा रोड पर पॉलीटेक्निक कालेज के पीछे एस आर बी पब्लिक स्कूल में अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय के चेयरमैन ए.पी. सिंह, डायरेक्टर प्रदीप सेंगर, मैनेजर पुनीत सेंगर, पंकज सेंगर,स्कूल की ट्रस्टी श्रीमती अलका रानी, दुर्गा सेंगर, विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा हाथरस के प्रसिद्ध उद्योगपति नन्नुमल गुप्ता जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियांशी शर्मा द्वारा किया गया। समारोह में विद्यालय की विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2025-26 में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को स्कूल के साथ साथ श्री सेवा राम जी गुप्ता फ्रीडम फाइटर पुरस्कार से श्रीमती ऊषा गुप्ता के प्रतिनिधि अनिल वार्ष्णेय व सोनाली ने तथा श्री देवीदासभगत जी अवार्ड श्री नन्नुमल गुप्ता जी द्वारा और श्री मनोहर सिंह मेमोरियल शिक्षा रतन अवार्ड से पंकज जी द्वारा सम्मानित किया गया । विद्यालय की हाउस एक्टिविटीज में सत्र 2025-26 का विजेता रामानुजन हाउस रहा, जिसे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में आयुष चौधरी ने प्रथम, ख्याति प्रवेश ने द्वितीय तथा शिवानी राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में अवनी सिंह ने प्रथम, सोनाली बंसल ने द्वितीय तथा कात्यानी उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में कक्षा 12वीं कॉमर्स वर्ग में माधवी मित्तल ने प्रथम, आयुषी वार्ष्णेय ने द्वितीय तथा आयुष शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी, पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृपेंद्र सेंगर, राधे सिंह प्रधान, पुष्कर जी , विजय गुप्ता के साथ साथ विद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा। अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं लगन से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सदैव परिश्रम करते हुए आगे बढ़ने और विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।






















