Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई । नगर पालिका परिषद द्वारा जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तालाब चौराहा पर नव निर्मित ठेका पार्किंग स्थल का उद्घाटन किया गया। इस नई पार्किंग व्यवस्था के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनेगी।

उद्घाटन समारोह में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, विवेक गुप्ता (नगर अध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद), पंडित बच्चू लाल मिश्रा (कार्यक्रम अध्यक्ष), पंडित रिंकू मिश्रा (अध्यक्ष, टेम्पो एसोसिएशन एवं ठेकेदार), पूर्व सभासद कुंज बिहारी शर्मा, गुड्डा भैया, गोपाल प्रसाद (भगवान होटल चंदपा), नितिन चौधरी, हिमांशु मिश्रा, अनुज शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, योगेश वार्ष्णेय, अनिल गुप्ता, देवेंद्र कुमार गुप्ता तथा अन्ना जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका परिषद हाथरस ने कहा कि नगर के विकास, यातायात प्रबंधन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। परिषद नगरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page