Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मईथाना चंदपा पुलिस क्षेत्र के बिसाना गांव में दुकान से सामान लेने गए युवक के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर उसकी मां और भाभी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव बिसाना निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ दुकान से सामान लेने गया था। वहां मौजूद रवि और रिकूं ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर सौरभ की मां शशि और भाभी खुशबू मौके पर पहुंचीं और आरोपितों को ऐसा करने से रोका। आरोप है कि इस पर रवि और रिकूं ने दोनों महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में शशि और खुशबू घायल हो गईं। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो जान से मार दिया जाएगा। भय के कारण परिवार तत्काल थाने नहीं पहुंच सका। बाद में घायल महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। राजकुमार की शिकायत के आधार पर थाना चंदपा पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page