Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई। कार्यालय आयुक्त, अलीगढ़ मंडल द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार 15 मई 2026 को प्रस्तावित विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठकें अब ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी, जबकि कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 15 मई 2026 को अपराह्न 3 बजे आयुक्त की अध्यक्षता में जूम लिंक के माध्यम से आयोजित होगी। इसके साथ ही कर-करेत्तर राजस्व संग्रह एवं सामान्य राजस्व प्रशासन से संबंधित समीक्षा बैठक भी उसी दिन अपराह्न 3 बजे अपर आयुक्त (प्रशासन) की अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी पूर्व में प्रेषित एजेंडा के अनुसार बैठक में प्रतिभाग करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर जारी जूम लिंक के माध्यम से बैठक से जुड़ें तथा आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति विवरण के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। यह संशोधित आदेश संयुक्त विकास आयुक्त, अलीगढ़ मंडल द्वारा जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि मंडल के समस्त जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों, मुख्य विकास अधिकारियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं अनुपालन हेतु प्रेषित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page