Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 मई। तहसील सादाबाद के उप जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर आवंटित किए जाने हेतु विशेष पट्टा शिविर का आयोजन तहसील मुख्यालय पर 28 मई 2026 तथा 19 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। समस्त रिक्त तालाबों के आवंटन तक प्रत्येक माह के तृतीय शुक्रवार को इसी समय पर शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यदि किसी रिक्त तालाब के आवंटन के लिए आवेदन संबंधित शिविर में प्राप्त हो जाता है, तो उसी तालाब के लिए अगले शिविर में आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की उ.प्र. राजस्व संहिता नियमावली 2016 के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक के तालाबों के लिए 2,000 रुपये प्रति एकड़ की दर से लगान निर्धारित किया गया है, जबकि 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों के लिए 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से लगान लिया जाएगा। राजस्व संहिता में निर्धारित वरीयता क्रम के अनुसार सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के पात्र व्यक्तियों को पट्टा आवंटन में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। पट्टा आवंटन के लिए जिन ग्रामों के तालाब चिन्हित किए गए हैं उनमें उधैना, एदलपुर, कजरोठी, कुंजलपुर, कुरसंडा, गहचौली, गुखरोली, चौवारा, छतारा, जरीपुरा, ढकपुरा, तसींगू, धाधऊ, नगला गरीबा, नगला सलेम, नसीरपुर, नौगवां, पिपरामई, बढ़ार, बहादुरपुर भूप, बाबली, बिसावर, मंस्या, महरारा, मानिकपुर, मीरपुर, रसीदपुर, राजनगर, लोधई, शहवाजपुर, सलहपुर चंदवारा, सलेमपुर, सहपऊ, सुसाइन, सेदरिया तथा करकौली सहित अनेक ग्राम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों सहित उपस्थित होकर आवेदन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page