Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 मई। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) ने 13 मई को कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने के साथ ही कंपार्टमेंट (पूरक) परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। जिन विद्यार्थियों को एक विषय में अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है अथवा जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए 15 जुलाई को कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश शर्मा ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो एक विषय में फेल हुए हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शीघ्र ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभ की जाएगी। छात्र अपने विद्यालय के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत श्रेणी में निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन पत्र भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों को नई अंकतालिका जारी की जाएगी। इससे विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित नहीं होगा और उन्हें बिना किसी बाधा के आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा। सीबीएसई की यह व्यवस्था उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें किसी एक विषय में सफलता नहीं मिल सकी या जो बेहतर अंक प्राप्त करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page