Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 मई । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दिल्ली द्वारा शैक्षिक सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम आज, 13 मई 2026 को घोषित कर दिया गया। स्थानीय ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, रूहेरी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिससे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कड़े परिश्रम के बल पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के शीर्ष 5 मेधावियों की सूची –

  • मृदुल कटारा: 92.4% (प्रथम स्थान)
  • पारुल सिंह: 83.2% (द्वितीय स्थान)
  • प्रिया कौशिक: 75% (तृतीय स्थान)
  • पारस शर्मा: 74% (चतुर्थ स्थान)
  • स्नेहा पाल: 70.4% (पंचम स्थान)

मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

शानदार सफलता से उत्साहित विद्यालय प्रशासन ने मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य श्री सुनील पचौरी एवं उप-प्रधानाचार्या दीपिका शर्मा सहित स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधकीय कमेटी ने इस शत-प्रतिशत सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है। कमेटी ने प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्या और समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही, भविष्य में भी इसी तरह बेहतर अध्यापन कार्य और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page