
हाथरस 13 मई । सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि अनुशासन, सतत परिश्रम एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण के माध्यम से सफलता के उच्चतम शिखर को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय की टॉप सूची में अदिति अग्रवाल ने 95.4, मुस्कान राजपूत ने 93%, आदित्य कुमार शर्मा ने 92.2, सक्षम शर्मा ने 91.2, खुशी अग्रवाल ने 90.8, जैस्मिन ब्रज ने 86.6, तिशा वार्ष्णेय एवं साक्षी सिंह ने 86.4 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त प्रियांशी दीक्षित, अदिति अग्रवाल, सक्षम शर्मा एवं विवेक चौहान ने योग विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस विशेष उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। विद्यालय की प्राचार्या बबीता सेठ ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह शानदार परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षिक रूप से सक्षम ही नहीं, बल्कि संस्कारवान एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम की सराहना की। विद्यालय की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।