Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 मई । सर्राफा एसोसिएशन हाथरस की एक महत्वपूर्ण बैठक अमरेश बंसल की अध्यक्षता में 11 मई को आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा एक वर्ष तक सोने के आभूषण न खरीदने की अपील पर गहरा विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन का कहना है कि बढ़ते सोने के दामों के कारण व्यापार पहले ही मात्र 10% रह गया है, और इस अपील से छोटे व्यापारियों की स्थिति और भी खराब हो जाएगी। व्यापारियों ने तर्क दिया कि आम आदमी अपनी बेटी के विवाह के लिए मंगलसूत्र, कुंडल और नथ जैसे आवश्यक आभूषण खरीदता है। ऐसे में यह अपील कन्यादान जैसे पवित्र कार्यों में बाधक बन सकती है। एसोसिएशन ने मांग की है कि यह अपील तनिष्क और कल्याण जैसे बड़े ब्रांड्स पर लागू की जाए, जबकि छोटे व्यापारियों को इससे मुक्त रखा जाए। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रधानमंत्री, मंत्री और विधायक स्वयं अपने विदेशी दौरों और ईंधन खर्चों में कटौती कर जनता के सामने उदाहरण पेश करें।बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश रंगीला और उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान अरविंद सोनी, रजनीश शर्मा, विक्रम वर्मा, शैलेन्द्र माथुर, किशन लाल वर्मा, बांके बिहारी वर्मा, सुमित पोद्दार, जय वर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page