Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 मई । कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंडरा में पशुओं के बाड़े में बंधी 12 बकरियों को खोलकर ले जाने और विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी पत्नी भीमसैन सिंह निवासी ग्राम कौंडरा ने कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 7 बजे वह घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत पर भूसा डालने गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सुल्तान सिंह, रामवीर और दिनेश कुमार, पुत्रगण भरत सिंह, उनके पशु बाड़े में पहुंचे और वहां बंधी 12 बकरियों को खोलकर ले जाने लगे। जब गुड्डी देवी ने इसका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 12 बकरियां अपने साथ ले गए। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page